बलिया :कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा असलहा तस्कर
बलिया 14 अगस्त 2018 ।।पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट टीम बलिया की संयुक्त टीम द्वारा एक अन्तरजनपदीय असलहा तस्कर के कब्जे से 02 अदद पिस्टल 32 बोर,01 अदद रिवाल्वर 32 बोर, 01 अदद कट्टा 315 बोर व 01 अदद बंदूक डबल बैरल 12 बोर तथा 03 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।यह जानकारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी ने बतायी ।उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट टीम को जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की 01 मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति सुखपुरा की तरफ से मेन रोड पकड़कर बलिया शहर की तरफ आ रहे हैं जिनके पास 01 प्लास्टिक की बोरी में नजायज असलहा है जिसे कहीं बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर शहर कोतवाल बलिया शशिमौली पांडेय मय हमराह और स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय अपनी टीम के साथ संयुक्त रूप से बहादुरपुर पुलिया के पास
चिन्हित मोटरसाइकिल का इंतजार करने लगे । मुखबिर द्वारा बतायी गयी मोटर साइकिल को रोका गया तो एक व्यक्ति बोरिया में कुछ सामान लेकर बैठा था । पुलिस टीम का ध्यान उसी पीछे बैठे व्यक्ति पर होने के कारण चालक मौके का फायदा उठाकर मोटर साइकिल समेत फरार हो गया । गिरफ्तार व्यक्ति ने पूंछताछ में अपना नाम मो0 आरिफ पुत्र मो0 इस्लाम निवासी मोहल्ला छावनी थाना मनियर जनपद बलिया बताया और कहा कि हम लोग आज असलहा को लेकर गाजीपुर बेचने हेतु जा रहे थे कि उसी दरमियान पकड़ लिये गये। उसकी जामातलाशी ली गयी तो पहने पैंट के दाहिना फेट से 01 अदद पिस्टल बरामद हुआ व बोरी को खोलकर चेक किया गया तो 01 अदद पिस्टल 32 बोर,01 अदद रिवाल्वर 32 बोर, 01 अदद कट्टा 315 बोर व 01 अदद बंदूक डबल बैरल 12 बोर तथा 03 अदद जिन्दा कारतूस बोरी से बरामद हुआ और फरार व्यक्ति के बारे में पुछने पर बताया कि उसका नाम विमल सिंह पुत्र नथुनी सिंह सा0 देवापुर वार्ड नं0-02 थाना मनियर जनपद बलिया है और इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर बलिया में अभियोग पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है और फरार असलहा तस्कर की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
मो0 आरिफ पुत्र मो0 इस्लाम निवासी मोहल्ला छावनी थाना मनियर जनपद बलिया
फरार असलहा तस्कर
विमल सिंह पुत्र नथुनी सिंह निवासी देवापुर वार्ड नं0-थाना मनियर जनपद बलिया
बरामदगी
1- 02 अदद पिस्टल 32 बोर
2- 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर
3- 01 अदद कट्टा 315 बोर
4- 01 अदद बंदूक डबल बैरल 12 बोर
5- 03 अदद जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1- श्री शशी मौलि पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय हमराह।
2- श्री वीनित राय प्रभारी स्वाट टीम मय टीम ।





