Breaking News

ज्वलन्त मुद्दा सरकार सोचे : प्रतिभा मारोगे तो तरक्की कहां से लाओगे , राजनाथ सिंह को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ता रोते हुए ज्ञापन सौंपा

Sc/St बिल के विरोध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा।

लखनऊ 14 अगस्त 2018 ।।
केंद्र सरकार द्वारा एससी/एसटी कानून में किये जा रहे संशोधन का विरोध अब धीरे धीरे मुखर होता जा रहा है । इस कानून के विरोध का स्वर आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह तक इनके लखनऊ आगमन पर पहुंच गया ।आज  भारत के गृह मंत्री  राजनाथ सिंह को sc/st बिल के विरोध में वरिष्ठ भाजपा नेता भीष्म धर द्विवेदी के नेतृत्व में 400से अधिक लोगो ने ज्ञापन वीवीआईपी गेस्ट हाउस लखनऊ में सौपा ।
भीष्म धर द्विवेदी ने रोते हुए कहा कि 22%लोगो को खुश करने के लिए 78%लोगो के साथ अन्याय न करें मोदी सरकार  अन्यथा खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।
  बता दे कि कल बलिया में भी महाविद्यालयों में अध्यापकों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया । इन अध्यापकों ने कहा कि बोलने के लिये सरकार ने मजबूर कर दिया है ।
      सरकारे कहती है -
बेटी मारोगे तो बहु कहा से लाओगे।
सही बात है ,
लेकिन सरकारे ये क्यों नहीं सोचती  कि प्रतिभा मारोगे तो  प्रगति कहाँ से लाओगे..
बता दे कि आखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर महाविद्यालय अमर नाथ मिश्र पी0 जी0 कालेज दुबेछपरा बलिया  के शिक्षक डॉ गौरी शंकर द्विवेदी, डॉ शिवेश राय ,संजय मिश्र, डॉ भगवान जी चौबे,डॉ सुनील कुमार ओझा विरोध प्रदर्शन किया  ।