बलिया के योद्धा स्वातंत्र्य समर स्मारक पर दीप श्रद्धांजलि उत्सव का आयोजन
बलिया 12 अगस्त 2018 ।। अगस्त क्रांति उत्सव के क्रम में आज शहीद पार्क चौक बलिया के योद्धा स्वातंत्र्य समर स्मारक पर दीप श्रद्धांजलि उत्सव का आयोजन
किया गया। क्रांतिवीर पं0 महानन्द मिश्र की जीवन संगिनी राधिका मिश्रा के सांनिध्य में नपाध्यक्ष अजयकुमार समाजसेवी और सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रान्तीय संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय के नेतृत्व में मनाया गया।
नगर के गणमान्य लोगों द्वारा 16अगस्त 1942 को चौक लोहापट्टी रोड पर ब्रिटिश परगनाधिकारी मुहम्मद ओवैस और शहर कोतवाल शिवकेदार सिंह द्वारा जानकी देवी, मानकी देवी, लखरानी देवी के नेतृत्व में जुलुस निकाल रहे युवाओं पर घेराबंदी कर की गई फायरिंग में शहीद हुए दुःखी कोइरी खोरीपाकड़ , सूरज मिश्र मिश्रौली , ढेला दुसाध , रामसुभग राम नेउरी, गनपति पाण्डेय गोपालपुर, शिवमंगल राम भरतपुरा, रघुनाथ अहीर जीराबस्ती, मोहित लाल कारों। 18अगस्त1942 को बैरिया थाने पर कब्जा कर तिरंगा फहराने की कोशिश में शहीद हुए कौशल कुमार सिंह नारायणगढ, देवबसन कोइरी एवं निर्भयकृष्ण गोन्हिया छपरा, भीम अहीर भगवानपुर, मैनेजर सिंह टोला गुदरीराय , रामप्रसाद उपाध्याय चांदपुर, रामवृक्ष राय, रामनगीना सोनार, देवकी स्वर्णकार, छट्ठू कमकर बैरिया, शिवराम तिवारी मुरारपट्टी, मुक्तिनाथ तिवारी बहुआरा, विद्यापति गोंड, रामजन्म गोंड मिल्की, विकी राम श्रीपालपुर,धर्मदेव मिश्र शुभनथहीं , गदाधर पाण्डेय दयाछपरा,रामदेव कुम्हार सोनबरसा। 23 अगस्त को नेदरसोल की फौज की गोलियों से शहीद हुए चंडी प्रसाद श्रीवास्तव, गौरीशंकर सोनार सुखपुरा । बिल्थरारोड में कैप्टन मूर की फौज की गोलियों से शहीद हुए अतवारु भर टंगुनिया, शिवशंकर सिंह, खरबियार, मंगला सिंह और मकतुलिया मालिन चरौवां। रसड़ा काण्ड में शहीद हुए श्रीकृष्ण मिश्र मलप, विश्वनाथ प्रसाद, विशु राम रसड़ा, हरीराम सुल्तानपुर । गनपति नोनिया कोइलवर, वृंदा तिवारी चितबड़ागाँव, शिवदहिन राम दरियापुर, रामसागर राम फेफना, दूधन हलवाई नरही, रामनगीना सिंह, शंकर भर बाँसडीह। जानकी कुमारी बंकवा, महाबीर कोइरी छाता। राम अधार राय भरौली, जमुना राय, रामधनी राय रामनगीना शर्मा चेतनकिशोर सिकन्दरपुर सहित देश और जिले के सभी ज्ञात अज्ञात अमर शहीदों को दीप जला पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। भोजपुरी भूषण नंदजी नंदा, डाँ जितेन्द्र स्वाध्यायी, शायर हफीज मस्तान ने काव्यांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर अमरनाथ रौनियार, गोपाल जी अग्रवाल , योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता , सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

