पटना : शेल्टर होम में दो युवतियों की मौत , 24 घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना

- पटना 12 अगस्त 2018 ।।
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड को लेकर चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि इसी बीच राजधानी पटना के शेल्टर होम की दो युवतियों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत पटना के पीएमसीएच अस्पताल में हुई है ।
पटना के राजीव नगर इलाके में स्थित आसरा शेल्टर होम की दोनों युवतियों की मौत शनिवार की शाम को ही हुई थी, लेकिन इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी. मरने वाली युवतियों की उम्र 40 साल और 17 साल बताई जा रही है. पीएमसीएच में तैनात पुलिकर्मियों ने बताया कि दोनों की मौत इलाज के दौरान हुई है. सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि मजिस्ट्रेट आये थे, जिसके बाद हमें मामले की जानकारी मिली. इस मामले में हमें संस्था के लोगों ने कोई सूचना नहीं दी थी ।

इन मौतों के बाद आसरा शेल्टर होम फिर से विवाद में आ गया है. जिस शेल्टर होम में ये घटना हुई है वो पटना के राजीव नगर के नेपाली नगर में है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
इससे पहले भी राजीव नगर के आसरा सुधार गृह से शुक्रवार की सुबह कुछ लड़कियों ने भागने की कोशिश की थी. सुबह-सुबह चार लड़कियां ग्रिल काटकर भागने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन इस बात की जानकारी सुधार गृह के लोगों को चल गई और लड़कियों को पकड़ लिया गया था ।
इस बात की जानकारी पुलिस तक पहुंची थी. इसके बाद राजीव नगर थाना की पुलिस ने तमाम पहलुओं पर जांच शुरू की थी. पुलिस ने इस मामले में आसरा सुधार गृह के संचालक चेतन से भी पूछताछ की थी ।
पटना : शेल्टर होम में दो युवतियों की मौत , 24 घंटे बाद मिली पुलिस को सूचना
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 12, 2018
Rating: 5