Breaking News

दारोगा भर्ती परीक्षा 2016 में फर्जीवाड़ा : बायोमेट्रिक टेस्ट में फर्जी मिले 22 कैंडिडेट

22 मिले मुन्ना भाई

    लखनऊ 10 अगस्त 2018 ।।
    यूपी में दरोगा भर्ती 2016 के लिए हुई ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के दौरान लिए गए बायोमीट्रिक टेस्ट से 22 कैंडिडेट फर्जी मिले है । मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित जिलों में केस दर्ज कराया जाएगा. माना जा रहा है कि इन अभ्यर्थियों के बदले किसी और ने परीक्षा दी थी । फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है ।

    बता दें कि 12 दिसंबर से 23 दिसंबर 2017 के बीच हुई ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक के जरिए सभी अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट लिए गए थे । शारीरिक परीक्षा के समय जब अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट लिए गए तो 141 अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो सका । इन अभ्यर्थियों को दोबारा फिंगर प्रिंट जांच के लिए 17-18 जुलाई को यूपी 100 भवन में बुलाया गया था । इसमें 108 के फिंगर प्रिंट का मिलान हो गया था, जबकि 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे ।
    सात अगस्त को 33 अभ्यर्थियों को एक बार और मौका दिया गया । इस बार 17 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनमें से केवल 10 के ही फिंगर प्रिंट का मिलान हो सका ।बाकी 7 में से 6 अभ्यर्थियों की न तो फोटो का मिलान हुआ और न फिंगर प्रिंट मिले । यानी इन अभ्यर्थियों के स्थान पर दूसरे अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की पुष्टि हुई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।