सिकन्दरपुर बलिया : बिजली विभाग की लापरवाही से घरों में उतरा हाई वोल्टेज करंट , एक की मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
सिकंदरपुर बलिया 30 जुलाई 2018 ।। थाना क्षेत्र के मलवार गांव में सोमवार को भोर में 2:00 बजे फ्रिज का स्वीच बंद करते समय स्वीच में विद्युत आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव के शेषनाथ यादव (44) सो
मवार की सुबह 2:00 बजे फ्रिज का स्विच बंद करने के लिए ज्योंही गया कि स्वीच में अचानक विद्युत प्रवाहित होने लगा। जिसके चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिवार वाले उसी समय सीएचसी सिकंदरपुर लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शेषनाथ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर शेषनाथ के मृत्यु का समाचार जैसे ही गांव के लोगों को लगा उन्होंने नवरतनपुर चट्टी (सोनौली मार्ग) जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व ही रात में एचटी तार टूटकर गिर गया था, जिसको विद्युत विभाग के लोगों ने विद्युत न ही बिजली काटी ,न ही उस तार को हटाया और न ही पुनः जोड़ा , जिसके कारण कई लोगों के घरों में करंट उतर गया था। जाम लगाए हुए लोगों का कहना था कि जब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वह जाम नहीं हटाएंगे। वही जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन लोग बिना एसडीएम के आये जाम हटाने को तैयार नही हुए। बाद में उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव से टेलीफोनिक आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। इस दौरान अनंत मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, देवनाथ यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण जाम स्थल पर मौजूद रहे।