Breaking News

किसी पद पर रहूं न रहूं, बलिया की जनता के हर सुख-दुख में रहूंगा साथ: नीरज शेखर



केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जननायक चंद्रशेखर जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन


बलिया।। केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जननायक चंद्रशेखर जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन रविवार को चितबड़ागांव में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेने का आवाह्न किया।

        राज्यमंत्री ने कहा कि बलिया के लिए गौरव का विषय है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी हम सबके सांसद थे। देश के बड़े से बड़े राजनीतिक लोग उनके उनके राजनैतिक जीवन तथा उनकी निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित थे। वर्तमान पीढ़ी को भी उनसे सीख लेनी होगी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज सरकार की योजनाएं प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं। चाहे वह किसी भी जाति वर्ग का हो, बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है। आज प्रदेश माफियामुक्त एवं सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश बन चुका है। देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश का योगदान सर्वाधिक है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार सहित प्रत्येक क्षेत्र में आम जनता के हित में धरातल पर सरकार के कार्य दिख रहे हैं।

         राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी तथा उनके परिवार को वर्षों पूर्व से बलिया की जनता का पूरा स्नेह मिला है। पिताजी की तुलना में मैं अभी कुछ भी नहीं हूं, लेकिन हमेशा उनके दिखाए गए पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करता हूं। इसमें स्वच्छ राजनीति भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं, बलिया की जनता का हित हमेशा मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। यहां के लोगों के सुख दुःख में हमेशा रहता हूं और आगे भी रहूंगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट था। आज कौशल तथा हुनरमंद युवा देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में आये अतिथियों के साथ आयोजन में सहभागी बने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

       कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु सिंह आदि ने भी संबोधित किया।









         कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री वीरेन्द्र पाठक जी, इं० दिनेश सिंह, बंशबहादुर सिंह, हीरा सिंह, राघव सिंह पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह सेंगर, दिनेश प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष अमित गिरि, धर्मवीर सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, डा० प्रवीण सिंह, मदन राजभर खे मण्डल अध्यक्षत, सुरजीत सिंह परमार, संतोष सिंह पूर्व जिला मंत्री, अजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, मन्टू विन्द जिला मंत्री भाजपा, मुन्ना चौरसिया, राजेश चौहान, ओमप्रकाश वर्मा, राधेश्याम कुशवाहा, किशन प्रताप सिंह, सिद्धार्यशंकर सिंह गोलू, मान्ठेन्द्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, राकेश सिंह टिंकू, रानी ठाकुर, आरती देवी, संगीता शर्मा, सविता, रिकू, भागमनी देवी, सुनीता देवी सहित हजारों लोग मौजूद थे।


छवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत आरोप लगाना निंदनीय


भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर लगे आरोपों को लेकर नीरज शेखर ने कहा कि संजय मिश्रा के बारे में हम सभी भली-भांति जानते हैं। सबको पता है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। उन्होंने सभी राजनीतिक व्यक्तियों से आवाहन किया कि इस प्रकरण में सबको संजय मिश्रा के साथ खड़ा होना चाहिए। द्वेषवश किसी की क्षवि धूमिल करने के उद्देश्य से गलत आरोप लगाना निंदनीय है। एक साधारण कार्यकर्ता की तरह रहने और सबक साथ लेकर चलने वाले ऐसे जिलाध्यक्ष का साथ सबको देना चाहिए।

इस अवसर पर दिनेश सिंह, बंशबहादुर सिंह, हीरा सिंह, राघव सिंह (पूर्व अध्यक्ष) अरुण सिंह (पूर्व अध्यक्ष), अरविन्द सिंह सेंगर,दिनेश प्रताप सिंह (पूर्व अध्यक्ष), धर्मवीर सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, डॉ० प्रवीण सिंह,मदन राजभर (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), सुरजीत सिंह परमार,संतोष सिंह (पूर्व जिला मंत्री), अजय कुमार सिंह (उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), भन्टू बिंद (जिला मंत्री भाजपा), मुन्ना चौरसिया, राजेश चौहान, ओमप्रकाश बिंद, राधेश्याम कुशवाहा,किशन प्रताप सिंह, सिद्धार्थशंकर सिंह गोलू, मान्वेन्द्र सिंह (जिला पंचायत सदस्य), राकेश सिंह टिंकू,रानी ठाकुर, आरती देवी, संगीता शर्मा, सविता, रिंकू, भागमनी देवी, सुनीता देवी आदि बड़ी संख्या में लोगो ने प्रतिभाग किया ।अध्यक्षता वृजकुमार सिंह तथा संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया।