चितबड़ागांव में भव्य रूप से मनाई जाएगी जननायक चन्द्रशेखर जी की 100वीं जन्म जयंती
चितबड़ागांव में भव्य रूप से मनाई जाएगी जननायक चन्द्रशेखर जी की 100वीं जन्म जयंती
सुशासन के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर होगा विशेष आयोजन
बलिया।। देश के महान जननायक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी विचारधारा के पुरोधा श्रद्धेय श्री चन्द्रशेखर जी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर #फेफना_विधानसभा के चितबड़ागांव में भव्य जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी के विचारों, संघर्षों, लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन केंद्र सरकार के सुशासन के गौरवशाली 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर से भी जुड़ा है। इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण, सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा होगी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री चन्द्रशेखर जी के सुपुत्र श्री नीरज शेखर माननीय राज्य सभा सांसद,माननीय श्री दयाशंकर मिश्र दयालू जिला प्रभारी मंत्री, माननीय श्री दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, माननीय श्री दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, श्री रविशंकर सिंह पप्पू भैया माननीय विधान परिषद सदस्य, श्री विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री संजय मिश्र जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अलावा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी के सहयोगी रहे वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने कहा कि जन्म शताब्दी महोत्सव के माध्यम से युवा पीढ़ी को चन्द्रशेखर जी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके राजनीतिक चिंतन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सुशासन एवं विकास की यात्रा तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा जाएगा।
आयोजकों ने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं शुभचिंतकों के साथ अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर जननायक चन्द्रशेखर जी की 100वीं जन्म जयंती को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें।








