Breaking News

स्व उमाशंकर सिंह को पद्म भूषण पुरस्कार देने की सर्व दलीय श्रद्धांजलि सभा मे उठी मांग

 






 पूर (बलिया)।। बसपा विधायक एवं जननायक स्व. उमाशंकर सिंह के निधन पर सहुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर सहुलाई में रामनरेश सिंह एजुकेशनल फाउंडेशन एवं भोजपुरी सरधा मंच के संयुक्त तत्वावधान में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

       वक्ताओं ने स्व. उमाशंकर सिंह को सरल, सौम्य, मिलनसार एवं सर्वप्रिय जननेता बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विकास तथा गरीब-वंचित वर्गों के हितों के लिए सदैव संघर्ष किया। राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सभी वर्गों में उनका सम्मान था।

     अमरनाथ सिंह, जयराम तिवारी, सुरेश सिंह, बलराम प्रसाद गुप्ता एवं अशोक सिंह ने कहा कि उनका असमय निधन रसड़ा, बलिया और पूर्वांचल के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

      भोजपुरी सरधा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता *डॉ. शैलेश सिंह शौर्य* ने कहा कि उमाशंकर सिंह भौतिक रूप से भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी जनसेवा, विकास कार्यों और लोगों के बीच उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति ईमानदार समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

       सभा में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से भारत सरकार से स्व. उमाशंकर सिंह को जनसेवा, विकास कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं सामाजिक समरसता में योगदान के लिए मरणोपरांत “पद्म भूषण” सम्मान प्रदान करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यह उनके कार्यों और विचारों का राष्ट्रीय सम्मान होगा।

         सभा में शोकाकुल परिवार, उनके सुपुत्र प्रिंस यूकेश सिंह एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।  

     इस अवसर पर जयराम तिवारी, अमरनाथ सिंह, सुरेश सिंह, बलराम प्रसाद गुप्ता, विजयशंकर सिंह, अशोक सिंह, छोटेलाल खरवार, श्यामबिहारी सिंह, नगीना गुप्ता, छेदी गुप्ता, अजीत तिवारी, बीर बहादुर राम, सुभाष राजभर, चंदन चौरसिया, डॉ. शैलेश सिंह शौर्य, धनंजय चौरसिया, भरत सिंह, अभिषेक सिंह, रिशु सिंह, अजय गुप्ता, रोशन खरवार एवं आदित्य शर्मा सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।