Breaking News

मदर्स प्राइड एकेडमी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस : ललक से पदक तक पहुंची हैं बेटियां : डॉ. शैलेश

 







 पूर बलिया।।मदर्स प्राइड एकेडमी, पूर के प्रांगण में १५ अगस्त २०२६ को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, डी.बी. कॉलेज, जयनगर - बिहार),  विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश सिंह (संरक्षक) व प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर  किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

       मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा, “सामर्थ्य के साथ संकल्प हो तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और इसी संकल्प से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। ललक से पदक तक पहुँची हैं बेटियां, यही बेटियां आने वाले समय में भारत का गौरव बढ़ाएंगी।”

       विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया। युवा समाजसेवी पोला सिंह ने विद्यार्थियों को देश का भावी कर्णधार बताया, जबकि प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा को प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया।

      समारोह के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसी यादव ने किया।     

        इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष हेमलता सिंह, निदेशक अनिमेश कुमार सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश सिंह,  पोला सिंह, मनोज श्रीवास्तव, वीरबहादुर राम, अभिषेक सिंह हैप्पी सिंह, अनु सिंह, चंदन चौरसिया, अजय गुप्ता, अरविंद मान्यवर, मीना शर्मा, तनु गुप्ता, दीक्षा सिंह, प्रिंसी यादव, सुनील कुमार, संजय सिंह, साक्षी चौबे, प्रवीण गुप्ता, शिवांगी, गुड्डू गुलशन सहित विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।