पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने बलिया मे गोवंश को बचाने के लिये अपर मुख्य सचिव (गृह) /पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश शासन से लगायी गुहार
बलिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगा प्रश्नचिन्ह
बलिया।। नगर विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला की अपर मुख्य सचिव (गृह) व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश शासन को चिट्ठी भेज कर गोवंश की रक्षा के लिये त्वरित कार्यवाही कराने की मांग बलिया पुलिस की गोवंश की रक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव से 23/24 जुलाई की रात को खोली गयी गर्भवती गाय व एक बछिया को कोतवाली थाना क्षेत्र के काजीपुरा के कसाई टोला मे कटने से बचाने के लिये पूर्व मंत्री ने उपरोक्त अधिकारियो से गुहार लगायी है।
सूच्य हो कि गाय व बछिया की चोरी होने की चोरी मे शामिल लोगों की नामजद तहरीर गोपालक अनूप वर्मा के द्वारा देने के बावजूद स्थानीय पुलिस सोती रही। गरीब गोपालक स्वयं की खोज के द्वारा यह पता लगा लिया कि उसकी गाय व बछिया काजीपुरा के कसाई टोला मे लायी गयी है। अपने गोवंश को बचाने के लिए पीड़ित गोपालक ने बांसडीह रोड थाना व स्थानीय कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना देकर गो वंशो को बचाने की गुहार लगायी। पीड़ित को यह भरोसा था कि योगी जी की सरकार मे सूचना देने पर पुलिस तुरंत गोवंश को बचाने के लिये तत्पर हो जायेगी। लेकिन जब इसके पास बांसडीह रोड से उप निरीक्षक व दो सिपाही तथा कोतवाली थाना से दो सिपाही गोपालक के पास आये जरूर लेकिन गोवंश को बरामद करने की बजाय गोपालक को ही प्रताड़ित करने लगे।
परेशान गोपालक पूर्व मंत्री श्री शुक्ला के पास आकर अपनी गायों के जीवन की गुहार लगाने लगा। गोपालक की गुहार पर ही पूर्व मंत्री ने सीधे अपर मुख्य सचिव (गृह,) और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर गो वंश की त्वरित कार्यवाही से रक्षा करने का अनुरोध किया है। अब देखना है कि पूर्व मंत्री जी के इस प्रयास से कसाइयो के हाथों से जीवित गो वंश बरामद हो पाते है कि नहीं? यह घटना गोवंश की बलिया पुलिस कैसे रक्षा करती है उसका जीता जागता उदाहरण है। अगर इन दोनों गो वंश का जीवन जाता है तो इसके लिये बांसडीह रोड व कोतवाली पुलिस सीधे जिम्मेदार होंगी।








