Breaking News

बलिया की जनता को परिवहन मंत्री 12 को देंगे जीवनदायिनी सौगात, जाने क्या

 


मधुसूदन सिंह 

बलिया।। अपनी लाख टांग खिचाई के वावजूद बलिया मे विकास की गंगा बहाने मे लगातार प्रयत्नरत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आगामी 12 जुलाई को बलिया के लोगों को जीवनदायिनी सौगात देने जा रहे है। इस सौगात के बाद बलिया जिला अस्पताल से रेफरल हॉस्पिटल कहलाने का काला धब्बा मिटने लगेगा। बता दे कि परिवहन मंत्री 12 जुलाई को जिला अस्पताल मे क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल यूनिट का शिलान्यास करेंगे।

(Critical Care Unit - CCU/ICU) अस्पताल का वह विशेष विभाग होता है, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सों की निगरानी में इलाज किया जाता है।यहां ऐसे मरीजों को रखा जाता है जिनकी स्थिति सामान्य वार्ड में संभालना संभव नहीं होता, जैसे:

हार्ट अटैक या गंभीर हृदय रोग,ब्रेन स्ट्रोक,गंभीर दुर्घटना के शिकार मरीज,सांस लेने में गंभीर तकलीफ (वेंटिलेटर की जरूरत),बड़े ऑपरेशन के बाद निगरानी,गंभीर संक्रमण (सेप्सिस) या मल्टी-ऑर्गन फेलियर वाले मरीजों के लिये यह जीवन दायक होता है।

क्रिटिकल केयर यूनिट की प्रमुख सुविधाएं:

24×7 डॉक्टर और नर्सों की निगरानी

वेंटिलेटर की सुविधा

हार्ट मॉनिटर, ऑक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक उपकरण

आपातकालीन दवाएं और तत्काल उपचार..