Breaking News

हांगकांग, मकाउ और चायना जाएंगे डॉ बालकृष्ण पांडेय परेड ऑफ नेशन इंडिया को रिप्रजेंट करेंगे

 





 प्रयागराज।।बार एसोसिएशन बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू उत्तर प्रदेश प्रयागराज के अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक, लायंस क्लब इंटरनेशनल  ड्रि 321इ के पूर्व रीजन चेयरपर्सन एम. जे. एफ. लायन डॉ बालकृष्ण पांडेय एडवोकेट लायंस इंटरनेशनल के 108 वें इंटरनेशनल कन्वेंशन 2026 के परेड ऑफ नेशन इंडिया को रिप्रजेंट करेंगे। डॉ पांडेय 30 जून से 7 जुलाई 2026 तक चीन, मकाउ व हॉन्ग कोंग का भ्रमण करेंगे।

उक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव रवीन्द्र नाथ कुशवाहा ने मीडिया को दी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्रा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री मथुरा प्रसाद धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रभाशंकर ओझा, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तरप्रदेश श्री मधुसूदन सिंह ने अपने राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडेय को बधाई दी है।