Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य का स्थानांतरण, डॉ. शिवेंद्र नाथ दूबे को सौंपा गया कार्यवाहक प्राचार्य का दायित्व

 




बैरिया (बलिया)।।राजकीय महाविद्यालय बैरिया , बलिया के प्राचार्य डॉ. इंद्रेश कुमार भारती के स्थानांतरण के उपरांत महाविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु डॉ. शिवेंद्र नाथ दूबे, एसोसिएट प्रोफेसर (वाणिज्य) को कार्यवाहक प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में डॉ. इंद्रेश कुमार भारती का स्थानांतरण राजकीय महाविद्यालय पचरूखी, कौशाम्बी में किए जाने के बाद महाविद्यालय में प्राचार्य पद रिक्त हो गया था। इस स्थिति में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वरिष्ठता के आधार पर डॉ. शिवेंद्र नाथ दूबे को कार्यवाहक प्राचार्य का प्रभार प्रदान किया गया।

कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया में वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार वर्मा ने प्रभार (तकनीकी) हस्तांतरित किया। तत्पश्चात डॉ. शिवेंद्र नाथ दूबे ने विधिवत रूप से कार्यवाहक प्राचार्य का पदभार ग्रहण कर लिया।

महाविद्यालय परिवार ने नव नियुक्त कार्यवाहक प्राचार्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों  और अधिक सुदृढ़ होने की आशा व्यक्त की है।