डॉ सिद्धार्थ मणि दूबे को मिली प्रोन्नति, बने उपमुख्य चिकित्साधिकारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर
बलिया।। जिला महिला अस्पताल स्थित प्रश्वोत्तर केंद्र पर तैनात वरिष्ठ नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ मणि दुबे को प्रदेश शासन ने उपमुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी है। ज्ञात हो कि डॉ दुबे कोरोना की विभिषिका के समय जनपद में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार विभिन्न मंचों पर सम्मानित किये जा चुके हैं। वर्ष 2024 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा बलिया द्वारा डा दुबे को "चिकित्सा भूषण" सम्मान से सम्मानित किया गया था। पिछले वर्ष लखनऊ में एक कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/ स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया था। उनके प्रोन्नति की खबर मिलते हैं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।







