अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 09 जून से 15 जून तक बलिया वासियों को पहली बार सुनाएंगे शिव महापुराण की कथा
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करा रहे है आयोजन
परिवहन मंत्री ने डीएम एसपी संग किया कथा स्थल का निरीक्षण
दिये गये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के आदेश
बलिया।। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के बाबा बालखंडी नाथ जी की पावन तपोभूमि पर शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 9 जून से 15 जून तक होने जा रहा है। इस आयोजन की तैयारियों का जायजा गुरुवार को परिवहन मन्त्री दयाशंकर सिंह जिलाधिकारी मंगला प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निरीक्षण कर लिया ।
निरीक्षण के दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली शिव महापुराण महाकथा को लेकर व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उसको ध्यान में रखा गया है। इस आयोजन मे देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बलिया पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन और इसकी सुरक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिये आयोजक परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व स्थानीय प्रशासन कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाह रहे है।










