Breaking News

बंगाल की जीत पर बलिया मे बीजेपी कार्यालय पर छूटे पटाखे, बांटी गयी मिठाईयां, नीरज शेखर ने कहा -सनातन संस्कृति की है यह जीत

 






बलिया।।बंगाल और असम की जीत सनातन संस्कृति और राम राज्य के अश्वमेध का घोड़ा है जो प्रमाणित करता है कि देश की जनता का अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है और यह निरंतर गतिशील रहेगा।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने  जिला कार्यालय पर भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर कहीं।श्री सिंह ने कहा कि पूरब से पश्चिम तक उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश केसरिया के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास, के साथ बंगाल की जनता ने ऐतिहासिक मतदान कर ममता सरकार के गुंडाराज के ताबूत में कील ठोकने का कार्य किया है। 


जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बंगाल और असम की जीत भारतीय जनता पार्टी के हर उस कार्यकर्ता की जीत है जिसने तन समर्पित,मन समर्पित और यह जीवन समर्पित के तर्ज पर मां भारती के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक कर समाज के शोषितों,बंचितो की आवाज बनकर पूर्व की आतातायी सरकारों से लड़कर भारतीय जनता पार्टी को इस शिखर तक पहुंचाया है। पार्टी के ऐतिहासिक जीत पर जिला कार्यालय पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

इस मौके पर देवेन्द्र यादव,आलोक शुक्ला,संजीव डम्पू,आलोक सिंह,विजय गुप्ता,माधव प्रसाद, आशुतोष सिंह,आशिष सिंह, धर्मवीर सिंह, विश्वजीत तीवारी, पंकज सिंह,राणा कुणाल,गोपाल सिंह,डा धर्मेंद्र सिंह,संजीव सिंह आदि लोग शामिल रहे।



सनातन धर्म की जीत है चुनाव नतीजे : रौशन सिंह 

ज़ब ज़ब किसी ने सनातन धर्म का अपमान किया उसको भगवान के आशीर्वाद से जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है।आज की जीत सनातनियों की जीत है। उक्त बातें सनातन धर्म व गौरक्षा के प्रदेश प्रचारक/उमा ग्रुप ऑफ़ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह "चंदन" ने पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर कहीं।

रौशन ने कहा कि भारत देश सनातनियों का है, यहां उसके विरोध करने वाले ज्यादा दिन तक शासन नहीं कर सकते। जिसका जीता जागता उदाहरण तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुपुत्र, शरद पवार के गुट के नेता व भाकपा नेता तथा तृणमूल नेताओं द्वारा दिया गया बयान है। जिसके फलस्वरूप जनता ने बहुत ही शांति तरीके से नकार दिया।यह बुराई पर अच्छाई की जीत है और अधर्म पर धर्म की जीत है।

यह भ्रष्टाचारियों, व्यभिचारियों, दुराचारियों पर जीत है।आज पूरे भारत में 90% जगहों पर सनातन धर्म के अनुयायियों का राज है बाकि आने वाले दिनों में जो कुछ बचा है वहां भी सनातन धर्म का झंडा लहरा जायेगा।

रौशन सिंह ने कहा कि जाति और धर्म में जो बाटकर राज्य किये वह आने वाले दिनों में भगवान की कृपा से खुद ब खुद सनातन धर्म का झंडा अपने कार्यालय व गाड़ियों पर लगा लेंगे।अभी भी समय है सनातन धर्म अपना कर अपनी व अपनी पार्टी का इज्जत बचा सकते है।