Breaking News

ग्राहकों को गैस देर से मिले,इसके लिये गैस कंपनियों ने लगाया नया नियम :आपकी बुकिंग को दूसरी गैस एजेंसी पर किया जा रहा है ट्रांसफर

 




शहर के उपभोक्ताओं की बुकिंग 30-40 किमी दूर के एजेंसीज पर किया जा रहा है ट्रांसफर 

मधुसूदन सिंह 

बलिया।। ईरान अमेरिका युद्ध भले ही अभी रुका है लेकिन इसका दंश हिंदुस्तान की जनता को आज भी झेलना पड़ रहा है। भारत सरकार जरूर कह रही है कि देश मे गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन ग्राहकों को कैसे ज्यादे दिनों मे एक सिलिंडर दिया जाय, इसके लिये गैस कम्पनियां रोज रोज चुपके से नया नियम लगा कर ग्राहकों को परेशान कर रही है। पहले नियम बना कि 25 दिन के बाद बुकिंग होंगी। बुकिंग के 7-10 दिनों मे डीएसी नंबर आ रहा है। इसके बाद भी आपको कम से कम 10 दिनों मे गैस मिल रही थी।

लेकिन आजकल गैस कंपनियों ने एक एजेंसीज पर ज्यादे लोड न पड़े इसके लिये बुकिंग को कई एजेंसीज पर भेज दे रही है। शहर के उपभोक्ताओं की बुकिंग 30 से 40 किमी दूर के ग्रामीण एजेंसीज पर भेजा जा रहा है। पता यह तब चल रहा है, जब उपभोक्ता अपनी एजेंसी पर पहुंच कर गैस न मिलने का कारण पूंछता है।

बता दे कि इण्डेन गैस की उपभोक्ता रंजना सिंह (उपभोक्ता संख्या UGS 7050579777) ने 7 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन बुकिंग किया। जिसका डीएससी नंबर लगभग 15 दिन मे आया। शनिवार 9 मई को जब गैस एजेंसी -उपहार गैस तीखपुर से अबतक गैस न मिलने का कारण पूंछा गया तो बताया गया कि कंपनी से आपकी बुकिंग श्रीनाथ बाबा इण्डेन ग्रामीण गैस एजेंसी रतसर बलिया के यहां ट्रांसफर कर दी गयी है। बलिया शहर से रतसर लगभग 30 किमी दूर है। अब आप सभी स्वयं बताये कि बलिया शहर का आदमी रतसर गैस लेने जाय?  

अब पाठक स्वयं समझें कि देश मे गैस की उपलब्धता कितनी है? अगर उपलब्धता रहती तो उपभोक्ताओं को इस तरफ लटकाने व परेशान करने का काम नहीं होता। गैस उपभोक्ताओं को बलिया एक्सप्रेस सचेत कर रहा कि आप बुकिंग कर रहे है और आपको गैस नहीं मिल रही है तो पता कीजिये कि कही आपका भी गैस  रतसर, बांसडीह, मनियर, रसड़ा, बेल्थरा, बैरिया तो नहीं चला गया है।