Breaking News

उभांव वन दरोगा प्रकरण: हाईकोर्ट ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश, पीड़िता की याचिका स्वीकार

 




बलिया।। उभांव वन दरोगा प्रकरण में पीड़िता द्वारा दाखिल रिट याचिका पर आज माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। पीड़िता की ओर से अधिवक्ता प्रवीण कुमार सोनी ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने तथा आरोप पत्र दाखिल किए जाने की मांग की।



सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने पीड़िता पक्ष की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। न्यायालय के इस फैसले के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

इस घटनाक्रम के बाद अब पूरे मामले को लेकर लोगों की निगाहें आगे की जांच प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं, और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।