Breaking News

नप गये थानाध्यक्ष उभाँव शुक्ला जी,पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

 



बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ने बलिया पुलिस की छवि को बट्टा लगाने वाले थानाध्यक्ष उभाँव संजय शुक्ला को भी आज निलंबित कर दिया है। सूच्य हो कि इससे पहले इसी थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक को मंगलवार को ही निलंबित कर दिया गया था।डीसीआरबी प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक को उभाँव का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

बता दे कि यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़िता से एफआईआर दर्ज करने के लिये थानाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला ने एक रात हम विस्तर होने की शर्त रखी थी, जबकि क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार शुक्ला ने चार्ज शीट लगाने के लिये भी थानाध्यक्ष की ही तरह डिमांड कर दिये थे। जिसको पीड़िता ने रिकॉर्ड करके वायरल करने के साथ ही उप महानिरीक्षक आजमगढ़ से मिलकर सोमवार को अपनी शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद डीआईजी ने सीओ रसड़ा को जांच सौपी थी।

पीड़िता का मीडिया को दिये बयान और वायरल ऑडियो के आधार पर संभावित संलिप्तता के आधार पर थानाध्यक्ष संजय शुक्ला को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से बलिया पुलिस के चेहरे पर इन दोनों आरोपी निरीक्षकों के चलते जो दाग लग रही थी, वह दूर होती नजर आ रही है।

इस पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा किया जा रहा है। पीड़िता के बाहर होने के कारण, पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। संपर्क होते ही पीड़िता के बयान के आधार पर सख्त कार्यवाही की जायेगी,