सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर बने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
ओमप्रकाश सिंह को बैरिया, अभयेश मिश्रा को बेल्थरारोड, रवि प्रताप आर्या को रसड़ा और आलम को सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष की कमान
बलिया।। देश के 14 राज्यों मे सक्रिय, पत्रकारों की आवाज और पत्रकारों का सबसे पसंदीदा संगठन, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का कुनबा, इसकी लोकतान्त्रिक नीतियों के चलते लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम मे बलिया जनपद के बांसडीह तहसील के अमर उजाला दैनिक के तहसील संवाददाता सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। इसके साथ ही बैरिया तहसील के हिंदुस्तान दैनिक के संवाददाता ओमप्रकाश सिंह ने भी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण की है।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर को प्रांतीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण दायित्व सौपा है। वही ओमप्रकाश सिंह को बैरिया तहसील का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके पहले बेल्थरा रोड तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभयेश मिश्रा को, सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी आलम को और रसड़ा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी रवि प्रताप आर्या को सौपी गयी है।
इसके पहले संतोष कुमार शर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष, राणा प्रताप सिंह को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह को प्रांतीय संरक्षक, डॉ सुनील कुमार ओझा को सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रभारी और वसंत सिन्हा को सदस्य प्रांतीय कारिणी बनाने की राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पहले ही किया जा चुका है।
वही नजरुल बारी को जिलाध्यक्ष बलिया, शशि कुमार को जिला महासचिव, नन्द किशोर नवल जी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश पांडेय को मंडल महासचिव आजमगढ़ का दायित्व सौपा गया है।
चंदा वसूली से दूर रहता है महासंघ
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का कुनबा बढ़ने के कारणों मे से एक इसका किसी भी आयोजन के लिये सदस्यों से न चंदा वसूली और न ही वसूली करने का दबाव बनाना है। महासंघ का कोई भी कार्यक्रम इसके पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया जाता है। कार्यक्रमों मे सदस्यों को सम्मानित करने पर मुख्य फोकस रहता है। जबकि अन्य संगठन कार्यक्रमों का आयोजन ही चंदा वसूली के लिये करते है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी बधाई
सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर के प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह को बैरिया तहसील अध्यक्ष, अभयेश मिश्रा को बेल्थरारोड तहसील अध्यक्ष, आलम को सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष और रवि प्रताप आर्या को रसड़ा तहसील अध्यक्ष बनने पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक श्री बाल कृष्ण पांडेय (अध्यक्ष राजस्व परिषद प्रयागराज और अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज ) ने हार्दिक शुभकामनायें और बधाई दी है। इन लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि ये लोग अपने अपने दायित्वों के निर्वहन करने के साथ ही महासंघ को और ऊंचाइयों पर ले जाने मे अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।





