Breaking News

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

 










बलिया, 23 मार्च।। शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत केंद्र, बलिया द्वारा रसड़ा स्थित भगत सिंह  शहीद स्मारक परिसर में साफ-सफाई एवं माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही चंदाडीह के जूनियर हाई स्कूल परिसर में 

अमर शहीद भगत सिंह , राजगुरु एवं सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।  एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई। एवं काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उदय प्रताप पासवान (प्रधानाचार्य, बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकन्दरपुर) द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. पासवान ने कहा कि “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल इतिहास तक सीमित न रखकर राष्ट्र निर्माण, नागरिक कर्तव्यों और सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक कपिल देव ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 500 युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे एकता, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश सुदृढ़ होगा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से विभिन्न पूर्व-कार्यक्रम गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें MY Bharat पोर्टल पर स्वतंत्रता सेनानियों पर ऑनलाइन क्विज़, “एक युवा ऐसा भी” विषय पर रील प्रतियोगिता तथा सिविक सेंस चैलेंज के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, श्रमदान और 22 मार्च को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान शामिल हैं।

शहीद दिवस के दिन कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि से हुई, जिसके पश्चात संक्षिप्त स्मरण भाषण आयोजित किया गया। इसके बाद राजपुर से श्रीरामपुर होते हुए अवनि नाथ महादेव मंदिर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल युवा स्वयंसेवक तिरंगा झंडा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर चले।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक सामाजिक कार्यों में लगाना, MY Bharat के माध्यम से स्वयंसेवा को सशक्त बनाना तथा पूरे देश में एकता, अनुशासन और नागरिक जागरूकता का प्रसार करना है।

आयोजकों ने  सभी नागरिकों, युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के विभिन्न वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया, ताकि शहीद दिवस 2026 को एक सार्थक और सामूहिक श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जा सके।