Breaking News

बोले सीएमओ बलिया डॉ आनंद कुमार सिंह :सभी सरकारी अस्पतालों मे दवाओं के साथ चिकित्सक मुस्तैद, झोलाछाप से बचे

 




बलिया।। नव नियुक्त प्रभारी सीएमओ डॉ आनंद कुमार सिंह ने जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए स्वास्थ्य संबंधी संभावित खतरों से आगाह किया है। डॉ आनंद ने कहा कि आजकल केमिकल युक्त रंगों की भरमार है, जो त्वचा व आँखों को नुकसान पहुँचाते है। ऐसे रंगों के प्रयोग से बचना चाहिये।



डॉ आनंद ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और जिला पुरुष व महिला अस्पतालों मे होली के दिन किसी भी प्रकार की संभावित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। सभी अस्पतालों मे जरुरी दवाओं के साथ चिकित्सक मौजूद है। साथ ही आंख के डॉक्टर भी ऑन कॉल मौजूद रहेंगे।

कहा कि रंगों का त्यौहार उमंग उत्साह, आपसी भाईचारा और सौहार्द का है। सभी लोग मिलजुल कर सुरक्षित रूप से होली खेले।