रसड़ा पहुंचे विधायक उमाशंकर सिंह, समर्थकों का उमड़ा सैलाब
संतोष कुमार द्विवेदी
नगरा,बलिया।आईटी रेड के बाद पहली बार होली के मौके पर अपने पैतृक गांव खनवर पहुंचे रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह ने समर्थकों,शुभचिंतको और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश देने की कोशिश की।विधायक के सोमवार की रात खनवर पहुचने की जानकारी होते ही मंगलवार को सुबह से ही उनके आवास पर मिलने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। रंग, गुलाल और मिठाइयों के बीच यह होली मिलन समारोह केवल शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हालिया आयकर टीम के छापे के बाद लोगो से मिलना बड़ी बात है।
विधायक श्री सिंह क्षेत्रीय लोगों से दिल खोलकर गले मिले।उन्होंने कहा कि जनता का प्यार,स्नेह और आशीर्वाद मेरे साथ है।सभी लोगो की दुआओ से सब कुछ ठीक है और आगे भी ठीक रहेगा। उनके इस बयान को सियासी जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह में आयकर विभाग की टीम ने उनके आवास और ठिकानों पर जांच की थी, जिसकी चर्चा पूरे जिले में ही नही बल्कि प्रदेश स्तर पर हुई।इस पर विधायक ने खुलकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन्कम टेक्स की कार्रवाई के बारे में सब लोग जानते हैं। जांच एजेंसियों का सहयोग किया जा रहा है। सच सामने आएगा। समर्थकों के बीच उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
विधायक से मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। समर्थकों का जनसैलाब देख विधायक गदगद दिखाई दिए।इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि विरोधियों की साजिशों के बावजूद विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी। उन्होंने जनता से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।इस मौके पर संतोष पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय,जीतेन्दर तिवारी संतोष राम,सियाराम यादव,मंजीत सिंह, प्रभुनाथ सैनी,रणजीत सिंह, मुकेश सिंह, पिंटू यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य एवं आमलोग मौजूद रहे।








