Breaking News

बेल्थरारोड मे सुलेशन की लत मे नौनिहाल, पुलिस अंजान, जनता परेशान




अभियेश मिश्रा 

बिल्थरारोड बलिया।।  रेलवे स्टेशन के साथ ही नगर में इन दिनों युवा एवं किशोर सुलेशन की नशीली लत में फंसते जा रहे हैं। ये बच्चे पैसे के लिए आए दिन चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे है। नगर में दुकानों पर अवैध रूप से सुलेशन और नशीली दवाओं की बिक्री होना, और कारवाई न होना स्थानीय प्रशासन की कार्य प्रणाली पर उंगली उठा रही है।इस नशे की दलदल में 8 साल के बच्चे से लेकर 15 साल के किशोर तक फंस रहे हैं। इन नशेड़ियों को रोजाना सड़क के किनारे या नगर के गली मोहल्ले में देखना आम बात हो गई है। दस रुपये के सुलेशन से घंटों नशे में धूत रहते हैं। छोटे-छोटे बच्चे कभी-कभी पैसा और सुलेशन को लेकर जुआ भी खेल रहे हैं।छोटे-छोटे बच्चों सुलेशन की लत में रेलवे स्टेशन बाउंड्री में सिक्के से जुआ खेलते रहते हैं । उभांव पुलिस छोटे बच्चे होने कर लोग डॉट फटकार कर छोड़ देते है।पहले दुकानों में सुलेशन बिक्री की पाबंदी थी। लेकिन अब खुलेआम दुकानों में सुलेशन के बिक्री हो रही है।जिसके कारण इन छोटे-छोटे बच्चों को सुलेशन आसानी से मिल जा रहा है।