Breaking News

दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के तहत राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन :16 कंपनियों की सहभागिता, 1000 से अधिक रिक्तियों पर हुआ साक्षात्कार







लखनऊ, 12 फरवरी 2026।।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0” के तहत गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।


राज कुमार यादव जिला समन्वयक ने बताया कि रोजगार मेले में 16 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनके द्वारा कुल 1000 से अधिक रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कार्यक्रम में कुल 105 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 23 अभ्यर्थियों का यथास्थान चयन किया गया, जबकि अन्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए कंपनियों द्वारा विचाराधीन रखा गया।