भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश की मधुसूदन सिंह के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी मे आजमगढ़ के दो पत्रकारों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी गई। इस नई टीम में आजमगढ़ मंडल का दबदबा देखने को मिला है, जहाँ से तीन वरिष्ठ पत्रकारों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया है।
संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार:
१- श्री रामचन्द्र राय (आजमगढ़): प्रदेश संरक्षक
२- श्री मधुसूदन सिंह (बलिया): प्रदेश अध्यक्ष
३- श्री शिवगोविन्द उपाध्याय (आजमगढ़): संयुक्त सचिव
आजमगढ़ मंडल और जिला इकाई के पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय पत्रकारों में भारी उत्साह है। इस चयन पर स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कृष्णमणि शुक्ल, जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, महासचिव सुरेश चन्द्र यादव, डॉ. राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, रमेश कुमार यादव, अभिषेक पाण्डेय, देवेश पाण्डेय, लालकृष्ण दुबे, अरुण सिंह, प्रवीण कुमार, प्रभात सिंह और तौकीर आलम, छवि नाथ यादव समेत दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में पूरे देश और प्रदेश में पत्रकारों के हितों की रक्षा होगी और संगठन में इसी प्रकार का सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा।








