Breaking News

प्रो अजय कुमार पाण्डेय को फिर मिला जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में मूल्यांकनप्रभारी का दायित्व

 




डॉ सुनील कुमार ओझा

बलिया।। टी.डी. कॉलेज, बलिया के सैन्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अजय कुमार पाण्डेय को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया द्वारा एक बार फिर मूल्यांकनप्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व भी वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं निष्पक्ष कार्यशैली को देखते हुए पुनः यह जिम्मेदारी दी है। मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने में उनकी भूमिका सदैव सराहनीय रही है।

प्रो. पाण्डेय के कार्यों से संतुष्ट जिले के शिक्षकों में इस नियुक्ति को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में मूल्यांकन प्रक्रिया सुचारु, निष्पक्ष और तनावमुक्त रहती है।

टी.डी. कॉलेज बलिया सहित जनपद के शैक्षणिक जगत में इस नियुक्ति को सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है। सहयोगी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।