कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर किया गया माल्यार्पण,नगर पालिका पर लगाया गंभीर आरोप
बलिया।।रविवार दिनांक 11 जनवरी 2026 को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वo लाल बहादुर शास्त्री जी की 60वी पुण्यतिथि शास्त्री जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व प्रतिमा पर अंगवस्त्र पहना कर मनाई गईं।
सागर सिंह राहुल ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी को सादगी, ईमानदारी व दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाता हैं तथा उनके कार्य प्रभावशाली होते थे जिससे वे भारतीय राजनीति में एक आदर्श नेता के रूप में याद किए जाते हैं, श्री सिंह ने नाराजगी प्रकट करते हुए नगर पालिका प्रशासन पर शास्त्री जी की प्रतिमा की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा की आज के दिन प्रतिमा की साफ सफाई न करना व किसी अधिकारी व जनप्रतिनिधि द्वारा एक पुष्प तक न चढ़ाना अपने आप में शर्म की बात है।
शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आकाश गुप्ता आर्यन, राजप्रकाश, राहुल माझिल,भरत कुमार, सुमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजा शर्मा,अनूप गुप्ता,राजकुमार पटेल आदि लोंग उपस्थित रहे।




