यूजीसी नियम के खिलाफ बीजेपी युवा नेता ने राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर को पत्र सौप कर कहा. सवर्ण छात्रों के खिलाफ है यह क़ानून
बलिया।।भाजपा नेता राणा कुणाल सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा किए गए यूजीसी में बदलाव को लेकर राज्य सभा सदस्य निरज शेखर को पत्र सौंप मांग किया है कि यह जनहीत में ठीक नहीं है।लिखा है कि इस जनवरी में केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में यू०जी०सी० 2026 में संशोधन करके कालेज में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं पर जो भेद-भाव कराना चाहते है ये किसी भी तरह देशहित में उचित नहीं है। लिखा है कि जो पहले से चला आ रहा है उस तरह की व्यवस्था ही लोकतंत्र के लिए सही था। सरकार द्वारा हर मंच पर सबका साथ सबका विकास का नारा दिया जाता है तो उस विकास में सामान्य वर्ग के शिक्षार्थी से भेद-भाव क्यों? लिखा है कि आप पूरे देश के सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं के इस दुख को संसद के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से मिलकर इसमें संशोधन कराने की कृपा करें। जिससे कि कालेज परिसर भेद-भाव से दूर रहे। पूरा समाज आपका आभारी रहेगा।



