बीजेपी ने की जनपद मे एसआईआर की समीक्षा : जिलाध्यक्ष ने लगाया विपक्ष पर गंभीर आरोप
बलिया।।भाजपा जिला कार्यालय में एसआईआर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने एसआईआर प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।आरोप लगाया कि विपक्ष शुरू से ही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाए हुए है और वह नहीं चाहता कि देश में शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो। कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के उन लोगों से संपर्क करेगी जो अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं और वहां रजिस्टर्ड हैं। कहा कि “हम उनसे उत्तर प्रदेश में रजिस्टर कराने का अनुरोध करेंगे। उदाहरण के लिए अगर कोई उत्तर प्रदेश का निवासी दिल्ली का मतदाता है तो उससे 2027 के चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में पंजीकरण कराने का अनुरोध किया जाएगा ।एस आई आर अभियान के जिला संयोजक अरुण सिंह बन्टू ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ नए मतदाता बढ़ाने है।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय,सुरेन्द्र सिंह,कृष्णा पाण्डेय, नितेश मिश्रा आदि लोग रहे।



