श्रीअरविन्द के 76वें महासमाधि दिवस पर संगोष्ठी 7 को
डॉ सुनील कुमार ओझा
बलिया। श्रीअरविन्द सोसाइटी–बलिया, सिविल लाइंस सेंटर (UC–23) द्वारा श्रीअरविन्द के 76वें महासमाfधि दिवस के उपलक्ष्य में “श्रीअरविन्द के आलोक में मृत्यु एवं अमरता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को किया जाएगा।
संगोष्ठी में मुख्य व्याख्यान डॉ. जे. पी. सिंह, सदस्य—सेंटरल कोर कमेटी (SAS), पुदुचेरी द्वारा दिया जाएगा। वहीं सह-व्याख्याता के रूप में श्री आर. डी. तिवारी, उपाध्यक्ष—पूर्वांचल खण्ड (SAS) अपने विचार रखेंगे।
मुख्य जानकारी
कार्यक्रम, 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को अपराह्न 11:30 बजे से आयोजित होगा।
स्थान: ज्ञानदीपिनी पब्लिशिंग हाउस, रामपुर उदयभान (बिजली ऑफिस के सामने), बलिया–277001।
आयोजन की तैयारी सचिव राजनीश राय, उप–सचिव आनन्द सिंह, एवं चेयरमैन डॉ. उपेन्द्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में पूर्ण कर ली गई है।



