Breaking News

युवा एकता दल बेलहरी द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता–2025 का आयोजन मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, पचरुखिया बलिया में सम्पन्न

 




डॉ सुनील कुमार ओझा

पचरुखिया बैरिया।। मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, पचरुखिया में युवा एकता दल द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता–2025 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 557 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) तथा सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।






प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान दोनो यूनिट को मिलाकर दीपक यादव को साइकिल, प्रथम स्थान पर शिल्ड निशा सिंह,द्वितीय स्थान शुभम पासवान,तृतीय स्थान रजनीश गोंड तथा चयनित विद्यार्थियों को घड़ी देकर सम्मानित किया गया।सभी विजेताओं को इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्भय नारायण सिंह (आईआरटीएस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा, उत्साह और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा—“मनुष्य में तीन गुण—बल, बुद्धि और साहस—का संतुलन जरूरी है। खेल से शारीरिक बल मिलता है, हारकर भी मुस्कुराना खेल की मर्यादा है, जबकि प्रतिस्पर्धा बच्चों में आगे बढ़ने की ललक पैदा करती है।”उन्होंने आगे कहा कि हार-जीत के बाद खिलाड़ियों का परस्पर मिलना खेल की सुंदरता को और भी बढ़ा देता है।



कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, प्रधान धर्मबीर सिंह, दुधैला प्रधान शिवजी सिंह, डॉ. सुनील कुमार ओझा, राहुल सिंह पाण्डेय, अभिषेक सिंह, सोनू गुप्ता, सचिन सिंह, शशिकांत झा, हरेराम यादव, भानु सिंह, अर्जुन कुमार, शिक्षक मिथिलेश सिंह सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

अंत में विद्यालय प्रबंधक प्रेमकिशोर एंव प्रधानाचार्य रवि पान्डेय ने सभी शिक्षकों, अतिथियों व आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में आर्य प्रताप यादव, सुनील, गणेश पासवान, हरिओम साहनी, राहुल साहनी, सूरज सिंह, नीलेश मिश्रा, राहुल सिंह, विशाल यादव, कृष्णा यादव, चंदन, चाहत यादव, सुजीत साहनी, सुभम यादव, आज़ाद भोला पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।