19वीं राष्ट्रीय जमुरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली स्काउट टीम के बलिया लौटने पर किया गया गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान
बलिया।। स्काउट एवं गाइड संगठन बलिया के जिला मुख्यायुक्त/मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, आई०ए०एस० ने टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में उनके अनुशासन, टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर श्री ओजस्वी राज, IAS ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। बलिया की स्काउट टीम ने जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट टीम के प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।




