Breaking News

ददरी मेला की कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन बनी किसान पीजी कॉलेज रतसर की लड़कियों की टीम, लड़को मे स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन

 




बलिया।।ददरी मेला 2025 में आज दिनांक 13 नवंबर को महिला कबड्डी और पुरुष कबड्डी आयोजित की गई।इस खेल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव सदस्य राज्य महिला आयोग रही। मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी ,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे और अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला कबड्डी की विजेता  किसान पी जी कॉलेज रतसर की टीम रही और उपविजेता का ख़िताब स्टेडियम बलिया की टीम को मिला। 

पुरुष कबड्डी की विजेता स्टेडियम की टीम बनी। जबकि उपविजेता  नरही की टीम रही।  सूच्य हो कि खेलों के सभी विजेता और उपविजेता टीमों को भारतेंदु मंच पर सम्मानित समापन के दिन जाएगा।