Breaking News

परिवहन मंत्री ने लगाई गंगा में डुबकी, स्नानार्थियों के लिये परिवहन मंत्री ने लगाया भव्य भंडारा


 





बलिया।। ददरी मेला स्नान पर्व पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से यहां चले आ रहे ददरी मेला स्नान पर्व का बड़ा ही पौराणिक महत्व रहा है। मंत्री ने स्नान कर सभी के सुखद जीवन की कामना की। देर रात गंगा किनारे पहुंचे परिवहन मंत्री जोधपुर से आए कलाकारों का दशम अवतार पर आयोजित भक्ति मय कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस बीच वह खुद के आयोजित भंडारे में भी पहुंचे और अपने हाथों से लोगों को प्रसाद वितरित किए। मंत्री दोपहर में पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र के लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज में आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत किए।





स्नान पर्व पर हुआ भव्य भंडारा 

बलिया।। ददरी मेला स्नान पर्व पर गंगा किनारे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने फीता काट कर किया। भंडारा शाम को चार बजे से शुरू हुआ और अगले दिन दोपहर तीन बजे तक चला। इसमें लगभग 70 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भोजन के साथ चाय व दवा आदि की भी व्यवस्था थी। इसके अलावा मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय नारायणी सिनेमा व बहादुरपुर, अखार आदि जगहों पर भी अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।