Breaking News

“वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पर एन.सी.सी. कैडेटों ने प्रस्तुत किया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम

 





डा सुनील कुमार ओझा

बलिया, 11 नवम्बर 2025।। 90 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. बलिया के कमान अधिकारी के दिशा-निर्देशन में “राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजेन्द्र प्रसाद सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयालानन्द राय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कैडेटों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।


इस अवसर पर कैडेटों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य तथा बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन परिचय पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई। एन.सी.सी. अधिकारी ले. अखिलेश प्रसाद ने “वन्दे मातरम्” गीत की पंक्तियों का विस्तृत अर्थ समझाते हुए इसके राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम का संचालन एस.यू.ओ. हिमांशु तिवारी ने किया। कार्यक्रम में एक पी.आई. अधिकारी सहित लगभग 80 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।