शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
बलिया।। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब सोसाइटी बलिया द्वारा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बावर्ची होटल के सभागार में किया गया जिसमें अपने-अपने विधा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को अंग वस्त्र माला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सर्वप्रथम राजकीय इंटर कॉलेज बछईपुर बलिया के प्रधानाचार्य श्री प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव जी, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रसिद्ध गजलकार श्री शशि कुमार सिंह प्रेमदेव, टीडी कॉलेज बलिया के प्रतिष्ठित संगीत शिक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार उपाध्याय, ज्ञान कुंज एकेडमी की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे जी, लायंस की संरक्षिका श्रीमती रीना सिंह जी,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन श्रीमती सुधा त्रिपाठी जी, श्रीमती अर्चना सिंह जी सहायक अध्यापिका हल्दी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता श्री अरविंद मोहन श्रीवास्तव जी, सहायक अध्यापिका श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव जी रही ।
सर्वप्रथम श्री प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव जी ने लायंस क्लब बलिया सोसाइटी के यशस्वी अध्यक्ष श्री आशीष गर्ग जी के नेतृत्व में निस्वार्थ निरंतर समाज सेवा की भावना, सक्रियता एवं लगन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन के लिए खूब बधाई दिया। उसके पश्चात सभी सम्मानित शिक्षकों ने अपने-अपने उद्बोधन में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन वृतांत को विस्तार से बताया एवं अपने-अपने अनुभव को साझा किया। विशेष अनुरोध पर जनपद बलिया के प्रतिष्ठित संगीतज्ञ डॉ अरविंद उपाध्याय ने अपने उद्बोधन के पश्चात सामयिक गीत सुनाकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। सभागार में वरिष्ठ लायन श्रीमती अमिता सिंह,।. रीना सिंह विजय बहादुर गुप्ता जी अशोक कुमार जायसवाल आप सिंह मनोज कुमार गुप्ता गुलाम अली अतुल पांडे नीरज सिंह प्रियंका माथुर अभिनंदन अग्रवाल पुष्पांजलि नेहा गोयल आदि उपस्थित रहें। वरिष्ठ लायन श्री अरविंद मोहन श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष श्री आशीष गर्ग जी नें संयुक्त रूप से संचालन किया।अंत में सेकरेट्री श्री वंशज सहगल जी नें सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



