ग्राम पंचायत सहायक संगठन के जिलाध्यक्ष बने चंदन गिरी,कंचन यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजन साहू को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी
बलिया।। मंगलवार दिनांक 02 सितंबर 2025 को विकासखंड- हनुमानगंज की ग्राम पंचायत बहेरी के पंचायत भवन सभा कक्ष में जनपद बलिया के समस्त 948 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायको का संगठन गठित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे व विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार सिंह , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परिषद् अनिल कुमार यादव उपस्थित रहे। इस बैठक मे चंदन गिरी को जिलाध्यक्ष और राजन साहू को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। पूरी कमेटी निम्न है ----
पंचायत सहायक संगठन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चंदन गिरी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।