Breaking News

ऐ भाई जरा देख के चलो :जगदेवा पुलिया के सामने से मसहां गांव को जोड़ने वाली सड़क का हाल बेहाल, बेखबर है जिम्मेदार

 




जिलाधिकारी कार्यालय पर मजबूरन धरना दे सकते है ग्रामीण 

बलिया।। रतसर सुखपुरा नहर मार्ग पर जगदेवपुर पुलिया के सामने से मसहां गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर अवस्था में है और उसे पर चलने वाले राहगीर कभी भी बड़े दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। यह सड़क राजस्व गांव मथुरा में जाने का एकमात्र मुख्य मार्ग है,जिस पर रोज गांव के हजारों आबादी के लोग आते जाते हैं।रास्ते की स्थिति यह है अगर कोई गर्भवती महिला घर से हॉस्पिटल के लिए निकले तो उसका बच्चा अस्पताल में होगा या उसी रास्ते पर इसकी कोई गारंटी नहीं है। विद्यालय जाने वाले छात्र करीब रोज इस रास्ते पर गिर करके चोटिल होते रहते हैं।ग्राम वासियों द्वारा कई वर्षों से इस रास्ते के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार है कि कानों मे रुई डालकर सोये हुए है। सूच्य हो कि यह रास्ता फेफना विधानसभा के अंतर्गत आता है।

 

ग्राम सभा के निवासी ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने बताया कि इस रास्ते का निर्माण सन 2014 में मुख्यमंत्री ग्राम बसावट योजना के तहत जिला पंचायत के द्वारा कराया गया था,तब से आज तक इस रास्ते के पुनर्निर्माण के लिए जिला परिषद से लेकर,पूर्व मंत्री से लेकर,वर्तमान जनप्रतिनिधि तक से इस रास्ते के निर्माण की मांग की गयी लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस रास्ते पर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण गांव वासियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवा समाजसेवी आशीष मिश्र छात्र नेता अंकित मिश्र भाजपा नेता राम प्रवेश राजभर प्रेमचंद उर्फ बड़क कनौजिया बशीर अंसारी सुनील नीरज राजेश पांडे अखिलेश आदि कहा कि अगर सड़क का निर्माण जल्द से जल्द नहीं हुआ तो गांववासी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।