Breaking News

हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम की जनपद मे धूम :छात्र छात्राओं को दिलायी गयी पंच प्रण की शपथ

 


बलिया।।  01-09-2025 को अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के निर्देश एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बलिया के तत्वावधान में जनपद के समस्त प्राथमिक,जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में  हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम धूम - धाम से संचालित किया गया। उक्त कार्यक्रम के क्रम में  शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर पर भी बड़ी धूमधाम से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें प्रधान प्रतिनिधि बेलहरी डॉ भूपेश सिंह द्वारा विद्यालय के बच्चों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। 




कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बलिया के जिला संयोजक श्री  राजेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रभारी संजीव कुमार सिंह, बांसडीह अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ साथ बेलहरी ब्लॉक सम्मानित शिक्षक गण श्री प्रकाश उपाध्याय, आदर्श सिंह, रविकांत पाण्डेय,अजय सिंह, तरुण राम, श्री दुर्गा दत्त सिंह,अशीष कुमार,अजय वर्मा,अक्षय पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ,गुड्डू बाबा इत्यादि शामिल रहे। संचालन ज्ञान प्रकाश उपाध्याय(जिला सह संयोजक) एवं संतोष कुमार पाण्डेय द्वारा तथा  अध्यक्षता जिला संयोजक श्री राजेश सिंह द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम को  जनपद  में सफलता पूर्वक संचालित करने में कार्यक्रम संचालन समिति/ जिला सह संयोजक/जिला कार्यकारिणी,ब्लॉक संयोजक/अध्यक्ष/महामंत्री/कार्यकारिणी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। जिला संयोजक श्री राजेश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में संलग्न शिक्षक साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनपद में 1500 से अधिक विद्यालयों में आयोजित हुआ।