Breaking News

मिशन शक्ति फेज-5.0 : नंदपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन

 



डॉ सुनील कुमार ओझा

हल्दी बलिया।। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "मिशन शक्ति फेज-5.0" के अंतर्गत  29 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में थाना हल्दी क्षेत्र के नंदपुर स्थित लाल जी बाबा मंदिर परिसर में एक प्रभावी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।


इस अभियान का संचालन महिला कांस्टेबल कल्याणी चतुर्वेदी एवं कांस्टेबल अभय सिंह की टीम द्वारा किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त एवं सुरक्षित बनाना, उनके अधिकारों के प्रति उन्हें सजग करना और शासन द्वारा जारी महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।



इस अवसर पर टीम द्वारा महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे निम्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें:

112 (आपातकालीन सहायता)

1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन)

1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)

102, 108 (स्वास्थ्य सेवाएं)

 1930 (साइबर ठगी की सूचना हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन)


साथ ही, साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को देखते हुए महिलाओं को अनचाही कॉल्स, फर्जी लिंक, और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। टीम ने बताया कि यदि कोई साइबर ठगी का प्रयास हो तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर सूचना दें।


इस जागरूकता अभियान में क्षेत्र की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की। अभियान ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को न सिर्फ जानकारी दी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भरने का कार्य भी किया।