मनियर मे अपंजीकृत दवा दुकान पर हुई छापेमारी, लगभग 1 लाख की दवाएं हुई जब्त
बलिया।।जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त एवं जिलाधिकारी बलिया के पृष्ठाकित दिनांक-19/09/2025 के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 24/09/2025 को औषधि निरीक्षक एवं मनियर थाना पुलिस के साथ शिकायत में वर्णित बिना लाईसेन्स मेडिकल स्टोर स्थित नियर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियर जिसके प्रो0 निखिल कुमार सिहं पुत्र जय प्रकाश सिंह के द्वारा संचालित प्रतिष्ठान में उपलब्ध समस्त औषधियों को सीज कर दिया गया। जिसकी कीमत लगभग 01 लाख रूपये है तथा 04 संदिग्ध औषधियों के नमूने जाँच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहीत कर राजकीय विश्लेषक उ0प्र0 को प्रेषित किया जा रहा है । विवेचना उपरान्त मेडिकल स्टोर के प्रो0 के विरूद्ध संक्षम न्यायालय में वाद दाखिल किया जायेगा ।



