Breaking News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडेय मस्कट में होंगे सम्मानित

 




प्रयागराज।।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर बालकृष्ण पांडेय (एडवोकेट उच्च न्यायालय इलाहाबाद) को वर्ष 2025 का  परिकल्पना सम्मान प्रदान किया जाएगा, जो मस्कट में 7 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। परिकल्पना की अध्यक्ष माला चौबे ने बताया कि ओमान की राजधानी में चार दिवसीय परिकल्पना हिंदी उत्सव यात्रा समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें  वरिष्ठ अधिवक्ता  एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक  डॉक्टर बालकृष्ण पांडेय का संबोधन होगा। इस अवसर पर डॉ पांडेय को सम्मानित भी किया जाएगा जिसमें अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह् मान पत्र और नकद राशि प्रदान की जाएगी। स्थानीय पत्रकारों में इस बात को लेकर हर्ष व्याप्त है। उपरोक्त जानकारी भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ रवीन्द्र कुशवाहा ने दी है।