Breaking News

न्यायमूर्ति अनिल कुमार झा बने बलिया के नये जिला जज

 


प्रयागराज।। माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के रजिस्ट्रार जनरल श्री राजीव भारती के हस्ताक्षर से जारी स्थानांतरण सूची मे 4 वरिष्ठ न्यायाधीश का स्थानांतरण किया गया। गोरखपुर मे तैनात न्यायमूर्ति श्री अनिल कुमार झा बलिया के नये जिला जज बनाये गये है। वही न्यायमूर्ति श्री राजकुमार सिंह को गोरखपुर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया न्यायमूर्ति श्री अमृत पाल सिंह को रायबरेली का नया जिला जज बनाया गया है। साथ ही न्यायमूर्ति मोहन लाल विश्वकर्मा को संत कबीर नगर का जिला व सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।