बलिया की पलक गुप्ता ने देहरादून मे किओ नेशनल में जीता सिल्वर मेडल, सनबीम स्कूल मे की गयी सम्मानित
देहरादून /बलिया।। कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान मे चौथा किओ राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 जून से लेकर दिनांक 15 जून 2025 तक उत्तराखंड के देहरादून मे परेड ग्राउंड चल रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे बलिया शोतोकान कराते एसोसिएशन के खिलाड़ी एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पलक गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए (कैडेट) 14 से 15 वर्ष आयु में -54 आकिलो भार वर्ग मे पहले दिन ही सिल्वर मेडल जीतकर एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया है।
बताते चले की पलक गुप्ता कों कराते इण्डिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा महासचिव सिहान संजीव कुमार झांगड़ा, कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव सिहान जसपाल सिंह, राजेश मकावाना ने संयुक्त रूप मे मेडल व प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया है। पलक गुप्ता के इस उपलब्धि पऱ खुश होकर बलिया शोतोकान कराते एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद जी सर्राफ,अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह,महासचिव एल बी रावत, संयुक्त सा सचिव कमल यादव कोषाध्यक्ष सुमित पाठक,उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव,मिडिया प्रभारी शशिकांत ओझा, लीगल एडवाइजर प्रदीप गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्णा मूर्ति, महासचिव सुमित झा,उपाध्यक्ष आरिफ हुसैन सह सचिव नकुल रावत और अन्य पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी हैं। इसकी जानकारी एल बी रावत ने दी।
राष्ट्रीय पदक विजेता पलक गुप्ता सम्मानित हुई
बलिया।। कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में चौथा राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 12 जून से 15 जून 2025 तक उत्तराखंड के देहरादून में परेड ग्राउंड में किया गया था।
इस प्रतियोगिता में बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के दो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पलक गुप्ता ने कैडेट 14 वर्ष -54 किलो वजन वर्ग में सिल्वर मेडल जीता और अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया। आहिल रजा को 9 वर्ष +35 किलो वजन वर्ग में पूल 2 के सेमीफाइनल राउंड में हार का सामना करना पड़ा।
इन दोनों खिलाड़ियों को बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह गामा और सन बीम स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से अपने विद्यालय में सम्मानित किया।
डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पलक गुप्ता ने अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है और वह उन लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
एसोसिएशन के महासचिव सिहान एल बी रावत ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जज रेफ्री की भूमिका निभाई और उन्हें कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा जी ने मोमेंट देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पंकज सिंह विभागध्यक्ष शारीरिक शिक्षा,उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, नीरज कुमार सिंह, पंकज, भगवान गुप्ता आदि उपस्थित रहे।