Breaking News

माँ राजपति देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2025* समारोह 28 सितम्बर को





प्रयागराज।।उन्नीस सौ छिहत्तर में  दो अक्टूबर  को  स्थापित  श्री हनुमान पुस्तकालय, गंधियांव करछना प्रयागराज उ० प्र०   - 212301 द्वारा अपने स्थापना के पचासवें वर्ष में प्रवेश करने  के उपलक्ष्य  में महिला रचनाकारों  को  दिये जाने वाले माँ राजपति देवी स्मृति साहित्य  सम्मान के लिए  प्रविष्टि  के रूप में  केवल महिला रचनाकारों  की विगत दस वर्षों  में प्रकाशित गद्य/ पद्य विधा की  पुस्तक की दो प्रति संक्षिप्त जीवन परिचय एवं एक छायाचित्र  के साथ पिनकोड सहित  पता ( पंजीकरण शुल्क 500/- रुपये जो  9935205341 पर देय होगा। जिसकी स्क्रीन शॉट की छाया प्रति के साथ  )  केवल पंजीकृत डाक से  दिनांक  31  जुलाई  2025 तक सादर आमंत्रित हैं । लिफाफे पर    " मां राजपति देवी स्मृति साहित्य सम्मान 2025 "   अवश्य लिखें।  प्राप्त प्रविष्टियों   की अन्तिम सूची  का प्रकाशन दिनांक 15 अगस्त   2025  और  निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित पुस्तकों / रचनाकारों की घोषणा 31 अगस्त  2025 को की जाएगी। 




सम्मान समारोह  हिन्दी दिवस 2025 के बाद  28 को आयोजित  होगा*  जिसमें चयनित रचनाकारों की उपस्थिति प्रार्थनीय होगी  और अपने आने की सूचना फोन पर दस दिन पहले ही देनी होगी। उनके जलपान  की व्यवस्था केवल   समारोह स्थल पर ही होगी। किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि की  व्यवस्था नहीं है । अनुपस्थित रहने की स्थिति में सम्मान सामग्री पंजीकृत डाक से भेजी जाएगी । सम्मान में स्मृति चिन्ह  ,  सम्मान पत्र , अंगवस्त्र सहित   साहित्य उपहार में दिये जाएंगे।  निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी।


 प्रविष्टि भेजने का पता 

डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय

व्यवस्थापक - श्री हनुमान  पुस्तकालय  ग्राम गंधियांव, पो ० करछना,  जिला प्रयागराज, उ० प्र०  पिनकोड - 212301. मोबाइल   -9935205341, वाट्सएप  -8299280381