Breaking News

कलम पर आज गंभीर संकट है - डॉ उपाध्याय

 




दिलीप त्रिपाठी 

मऊगंज मध्यप्रदेश ।।पत्रकारिता चुनौती पूर्ण कार्य है लेकिन आज कलम पर गंभीर संकट है कलम के लिए आज चुनौती भरा समय है। पत्रकार महासंघ लगातार विभिन्न माध्यमों से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग कर रहा है लेकिन देश की सरकार या राज्यों की सरकारें पत्रकारों के सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हो रही हैं इसी का परिणाम है कि आज देश के अंदर आए दिनों पत्रकारों के प्रताड़ना की घटनाएं घटित हो रही है और पत्रकारों का मान सम्मान सुरक्षा सभी संकटों से घिरा है। आज आवश्यकता है कि हम सभी कलमकार आपस का मतभेद हटाकर मनभेद न रहे इस तरह कार्य करते हुए संगठित होकर कार्य करें इस बात की महती आवश्यकता है। उक्त उदगार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने मध्य प्रदेश के नवीन जिला मऊगंज में आयोजित संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। 





सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि ने किया तत्पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। मऊगंज के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारीयों व पत्रकार साथियों का स्वागत भाषण कर बंधन अभिनंदन किये।

राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पान्डेय ने विशिष्ट अतिथि की आसंदी से अपने भावों को व्यक्त करते हुए कहा कि आज पत्रकारों के विचारों में गिरावट है पत्रकारों को अपने स्वार्थों को छोड़कर समाज की आपेक्षा के अनुरूप कार्य करना चाहिए जिससे पत्रकार समाज के लिए हमेशा उपयोगी बना रहे साथ ही पत्रकारों को देशभर में एक जुटता के साथ होकर कार्य करने की जरूरत है। 

राष्ट्रीय महासचिव डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो कलमकार जहां भी हैं उन्हें कलम के माध्यम से अपनी स्वयं की पहचान बनानी चाहिए जिसके लिए पत्रकारों को लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करनी चाहिए। सार्वभौम पत्रकारिता के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी के साथ यदि पत्रकार करें तो समाज में पत्रकारों का जहां महत्व बढ़ेगा वही मान सम्मान व सुरक्षा भी कायम रहेगी। 

सम्मेलन को राष्ट्रीय देव दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह , मध्य प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा , प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव तिवारी , प्रांतीय महासचिव धीरू सिंह , संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष अमित पाठक , जिलाध्यक्ष रीवा वी के मिश्रा , सतना जिला उपाध्यक्ष डॉ पुष्पराज सिंह , रीवा जिला प्रवक्ता प्रभुनाथ पाण्डेय , सत्य प्रकाश पाण्डेय आदि पदाधिकारीयों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन रीवा संभागीय अध्यक्ष डॉ मनोज पाठक ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ साहित्यकार संपादक पत्रकार व पदाधिकारीयों का अंगवस्त्रम व सम्मान पत्र के साथ सम्मान करते हुए उपहार भेट किए गए। 




कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय , राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पाण्डेय , राष्ट्रीय महासचिव डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्रा , राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह , प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा , प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी , जिलाध्यक्ष सीधी राकेश मिश्रा , मऊगंज जिला के महासचिव रवि शंकर पाण्डेय , उपाध्यक्ष डॉ एस एन पटेल , राजीव कुमार पाण्डेय , संभागीय उपाध्यक्ष विपिन कुमार मिश्रा , प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी , रीवा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिपाठी , मऊगंज जिला प्रवक्ता कीर्ति कुमार पाण्डेय , जिला उपाध्यक्ष बालेन्द्र शेखर पाण्डेय , खबर संग्राम के प्रधान संपादक आशीष मिश्रा , रजनीश पाण्डेय , दयाशंकर अग्निहोत्री , सह सचिव हरिशंकर तिवारी , अनुराग सिंह तिवारी , पुनीत पाण्डेय , रीवा ब्लॉक अध्यक्ष बाल गोविन्द द्विवेदी आदि प्रमुख लोगों के साथ ही काफी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। 



सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने मऊगंज के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी को प्रांतीय कोषाध्यक्ष , मऊगंज के उपाध्यक्ष बालेन्द्र शेखर पाण्डेय को संभागीय महासचिव तथा सत्य प्रकाश पाण्डेय को मऊगंज का जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए संगठन में कुछ बदलाव कर सक्रिय पदाधिकारीयों को बड़ी जिम्मेदारी देकर उनके मनोभावों को बढ़ाते हुए निष्क्रिय पदाधिकारीयों को यह संकेत किया है कि जो साथी कार्य नहीं करेंगे उनकी जिम्मेदारियां समाप्त की जाएगी।