महाशिवरात्रि पर सिविल डिफेंस गोमतीनगर के सदस्य मंदिरों पर पुलिस के साथ सुचारु व्यवस्था बनाने मे रहे सक्रिय
लखनऊ।।सिविल डिफेंस लखनऊ के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के आदेशानुसर व वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा तथा स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी के दिशा निर्देश में महाशिवरात्रि पर्व पर प्रखण्ड गोमती नगर मे वार्डन नफीस की अगुवाई में प्रखण्ड के वार्डन विभिन्न मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन के सहयोग में तत्पर रहें।
गोमतीनगर के विवेक खंड 2 के राधा कृष्ण मंदिर में हरिओम यादव, गजेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, वीरेंद्र कुमार, राम सरन, शिवभोला मंदिर विशाल खंड में नफीस अहमद, वारिस अली खान, आशीष कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, रितेश शर्मा, बलराम सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, और श्री मुक्तेश्वर धाम मंदिर विनय खंड-2 पर अखिलेश कुमार वर्मा, अनुज सैनी, पुष्कर वर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, सुधीर सिंह राठौड़, विनोद राय, सिद्धांत स्वरूप निषाद, सैलानी माता मंदिर विश्वास खंड- 3 पर आर के पांडे, राकेश, मास्टर संजय मिश्रा, नंदराम यादव, शिव मंदिर एचएएल पुरानी कॉलोनी पर संजय किशोर मिश्रा, एoकेo बनर्जी, कौशल्या देवी मंदिर संजय गांधी पुरम पर संदीप कुमार, सुमित कुमार, सुमेश्वर महादेव मंदिर ब्रह्मपुरी कॉलोनी पर के के पांडे, जय सिंह, धीरेंद्र कुमार आर्य आदि वार्डन तत्पर रहे।