पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिये बालक व बालिका टीमों का चयन इस दिन
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला/मण्डलीय चयन ट्रायल
बलिया।। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 फुटबाल एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयेजन दिनंाक 22 फरवरी से 01 मार्च, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेरठ में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 17 फरवरी, 2025 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स19 फरवरी,2025 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम,आजमगढ़ में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।
इस चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब जूनियर बालक फुटबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2010 के बाद की होनी चाहिए। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) की छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सब जूनियर बालिका खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 22 फरवरी से 01 मार्च, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला/मण्डलीय चयन
बलिया।।खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 28 फरवरी, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बस्ती में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स 17 फरवरी, 2025 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 19 फरवरी, 2025, को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम,आजमगढ़ में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।
इस चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला फुटबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 21 से 28 फरवरी, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बस्ती में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए जिला/मण्डलीय चयन ट्रायल
बलिया।।खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 जिम्नास्टिक एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 फरवरी, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स 17 फरवरी, 2025 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 19 फरवरी, 2025, को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम,आजमगढ़ में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।
इस चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2008 के बाद की होनी चाहिए। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) की छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालक/बालिका खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 22 से 24 फरवरी, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, बलिया़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।